सावधान, साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस ने जारी की गाइडलाइन; बिरौल पुलिस ने साझा किए हेल्पलाइन नंबर
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। हाल ही में बिरौल क्षेत्र में नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी और पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मन ने विभिन्न विद्यालय में पहुंचे और छात्र -छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के टिप्स दिए।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने छात्रों को बोर्ड पर लिख कर इसके प्रति सचेत रहने की सलाह दी। जिसमें ओटीपी और पासवर्ड साझा न करें– किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी या पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं। सोशल मीडिया सुरक्षा– अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को ‘प्राइवेट’ रखें ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।
फोटो एडिटिंग से सावधानी–आजकल फोटो एडिट कर परेशान करने के मामले बढ़ रहे हैं, इसके प्रति सतर्क रहें। अनजानों से दूरी–अजनबियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही परेशानियों या प्रलोभनों में न आएं। इसके अलावा पुलिस पदाधिकारी ने पॉक्सो एक्ट–बच्चों से संबंधित अपराधों को रोकने के लिए ‘पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी साझा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा यदि आप किसी साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें–साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930
आधिकारिक वेबसाइट, www.cybercrime.gov.in
पुलिस टोल-फ्री नंबर: 112
महत्वपूर्ण पुलिस संपर्क सूत्र (बिरौल क्षेत्र)-
स्थानीय प्रशासन ने जनता की सुविधा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक किए हैं-
थानाध्यक्ष बिरौल-9031827352.
एसडीपीओ बिरौल- 9031827308
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण -9031827301
वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा–9031827318
पुलिस की अपील- “जागरूकता ही बचाव है।” किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में बिना डरे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
