दरभंगा में लंबित हत्या कांडों पर सख्ती: एसएसपी ने बिरौल व बैनीपुर अनुमंडल के अनुसंधानकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को अपने कार्यालय में बिरौल अनुमंडल एवं बैनीपुर अनुमंडल के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानावार लंबित हत्या कांडों की गहन समीक्षा की गई।
एसएसपी ने पूर्व से लंबित सभी हत्या मामलों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि हत्या से संबंधित सभी लंबित मामलों में सक्रियता बढ़ाते हुए साक्ष्य संकलन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंभीर अपराधों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सभी अनुसंधानकर्ताओं को कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।