अलीनगर के जयंतीपुर चौक पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत
अलीनगर के जयंतीपुर चौक पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत
अलीनगर के जयंतीपुर चौक पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत
दस्तक 7मीडिया ,बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता
बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान एवं नव नियुक्त माननीय प्रदेश अध्यक्ष, दरभंगा सदर के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री संजय सरावगी जी का दरभंगा पूर्वी जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में अलीनगर विधानसभा के जयंतीपुर चौक पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम अलीनगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री लाल मुखिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें सभी मंडल पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की।इस अवसर पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विनय कुमार पासवान, जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने माननीय श्री संजय सरावगी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी जी का राजनीतिक सफर अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। पार्षद पद से लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तक का उनका सफर उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम है। दरभंगा सदर से लगातार छह बार विधायक चुना जाना जनता के अटूट विश्वास और उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय संजय सरावगी जी के नेतृत्व में बिहार भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य किया जाएगा। उनका अनुभव और जमीनी पकड़ आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। इस क्रम में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के प्रति भी आभार प्रकट किया और कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं विश्वास के कारण ही पार्टी को एक अनुभवी और मजबूत नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के सभी कार्यकर्ता माननीय संजय सरावगी जी के नेतृत्व में पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विनय कुमार पासवान ने कहा कि माननीय संजय सरावगी जी की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति केवल दरभंगा ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मिथिला क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
मौके मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर,सुधीर सिंह,गंगा प्रसाद यादव,पुरुषोत्तम झा,हीरा प्रसाद सुमन,धर्म यादव,प्रकाश कुमार सहनी,रणधीर सिंह,गंगा राम सहनी,विद्यानाथ झा,अमित सिंह,संजय मंडल,महेश प्रसाद,रामबाबू साहू,अशोक सदा आदि मौजूद थे।