धूमधाम से मनाया जाएगा दरभंगा का 152 वां स्थापना दिवस ,खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और दीप प्रज्वलन होंगे मुख्य आकर्षण
धूमधाम से मनाया जाएगा दरभंगा का 152 वां स्थापना दिवस ,खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और दीप प्रज्वलन होंगे मुख्य आकर्षण
धूमधाम से मनाया जाएगा दरभंगा का 152 वां स्थापना दिवस ,खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और दीप प्रज्वलन होंगे मुख्य आकर्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिले के 152वें जिला स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि जिला स्थापना दिवस समारोह 31 दिसंबर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
खेल प्रतियोगिताओं से होगी शुरुआत
31 दिसंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 1600 मीटर दौड़ एवं जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी संध्या
इसी दिन अपराह्न 4:00 बजे से 6:30 बजे तक प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सुगम संगीत, नृत्य, शास्त्रीय प्रस्तुतियां, वाद-विवाद सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों हेतु विद्यालयी प्रतिभागियों का चयन जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
दीप प्रज्वलन एवं प्रदर्शनी
01 जनवरी 2026 को संध्या 5:00 बजे समाहरणालय परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाहरणालय कर्मियों एवं जिला मुख्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, मत्स्य, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग, जीविका, आपदा प्रबंधन शाखा, अल्पसंख्यक कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रेक्षागृह परिसर में स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
स्वच्छता अभियान और श्रमदान
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सरकारी भवनों में डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
स्मारिका का होगा प्रकाशन
दरभंगा जिला के 152वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।
अवकाश रद्द
31 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक जिला स्थापना दिवस समारोह के आयोजन के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को जिलाधिकारी ने रद्द कर दिया हैं। साथ ही सभी को निर्देश दिया गया है कि वे समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।