विशनपुर थाना क्षेत्र के बिसौल गांव में 24 घंटे के भीतर दो युवकों ने की आत्महत्या, गांव में पसरा सन्नाटा
दस्तक 7मीडिया ,हनुमाननगर /दरभंगा
विशनपुर थाना क्षेत्र के बिशौल गांव में 24 घंटे के भीतर दो युवकों की ओर से आत्महत्या किए जाने की घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। इन घटनाओं के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।
मृतक बिरजू सहनी
मंगलवार की देर रात बिशौल गांव निवासी टुनटुन सहनी के 26 वर्षीय पुत्र बिरजू सहनी ने अपने घर में लगे सीलिंग फैन में बिजली के कॉपर तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर विशनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

