दरभंगा में महिला अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, LIC ऑफ इंडिया द्वारा 23 एवं 30 दिसम्बर को दो स्थानों पर लगेगा जॉब कैम्प
दरभंगा में महिला अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, LIC ऑफ इंडिया द्वारा 23 एवं 30 दिसम्बर को दो स्थानों पर लगेगा जॉब कैम्प
दरभंगा में महिला अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर,
LIC ऑफ इंडिया द्वारा 23 एवं 30 दिसम्बर को दो स्थानों पर लगेगा जॉब कैम्प
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
महिला अभ्यर्थियों को स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने की दिशा में श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के तत्वावधान में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC of India) द्वारा जिले में दो अलग-अलग तिथियों को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
पहला जॉब कैम्प 23 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को रामनगर आईटीआई के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। वहीं दूसरा जॉब कैम्प 30 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को प्रखण्ड कार्यालय परिसर, बहादुरपुर (BSDC) में लगाया जाएगा। दोनों जॉब कैम्प का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सहायक निदेशक (नियोजन), दरभंगा ने बताया कि उक्त जॉब कैम्प के माध्यम से LIC ऑफ इंडिया में ‘बीमा सखी’ पद के लिए कुल 50 पदों पर बहाली की जाएगी। इस बहाली के लिए दसवीं उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से कम निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 7,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि (इन्सेन्टिव) भी प्रदान की जाएगी। यह अवसर विशेष रूप से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने जिले की सभी योग्य एवं इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैम्प में भाग लेकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में आकर भी निबंधन करा सकते हैं।
जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।