बहादुरपुर थाना का SSP दरभंगा ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजियों—दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल पंजी, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी तथा अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई।

