चौक-चौराहों की शिकायत पेटी हुई बंद,पुलिस को नहीं मिल रही हे गुप्त सूचनाएं, कभी अपराध पर लगाम लगाने वाली शिकायत पेटी आज अनदेखी से कमजोर हुई पुलिस व्यवस्था,एसएसपी से लोगों को उम्मीद
चौक-चौराहों की शिकायत पेटी हुई बंद,पुलिस को नहीं मिल रही हे गुप्त सूचनाएं, कभी अपराध पर लगाम लगाने वाली शिकायत पेटी आज अनदेखी से कमजोर हुई पुलिस व्यवस्था,एसएसपी से लोगों को उम्मीद
चौक-चौराहों की शिकायत पेटी हुई बंद,पुलिस को नहीं मिल रही हे गुप्त सूचनाएं,
कभी अपराध पर लगाम लगाने वाली शिकायत पेटी आज अनदेखी से कमजोर हुई पुलिस व्यवस्था,एसएसपी से लोगों को उम्मीद
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज
एक समय था जब दरभंगा पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाई गई शिकायत पेटी आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती थी। इस पेटी के माध्यम से शहर के नागरिक बिना किसी डर के अपनी शिकायतें और गुप्त सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाते थे। अपराधियों,शराब माफियाओं और असामाजिक तत्वों से जुड़ी जानकारी लोग चुपचाप इस पेटी में डाल देते थे,जिससे पुलिस को कार्रवाई करने में काफी मदद मिलती थी। उस समय दरभंगा पुलिस की ओर से रोजाना शिकायत पेटी का ताला खोलने के लिए सिपाही की नियुक्ति की गई थी। पेटी में आई सभी चिट्ठियों को इकट्ठा कर वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाता था। इन चिट्ठियों के जरिए यह भी जानकारी मिलती थी कि कौन सा थाना अपना काम ठीक से कर रहा है और कहां लापरवाही बरती जा रही है। कई मामलों में शिकायत मिलने के बाद संबंधित थाना और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जाती थी,जिससे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहती थी।
लेकिन वर्तमान समय में यह व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। शिकायत पेटी का ताला लंबे समय से नहीं खुला है और पेटी में जंग लग चुकी है। लोगों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण व्यवस्था के बंद हो जाने से आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी बढ़ गई है। अब लोग अपनी शिकायतें या गुप्त सूचनाएं देने में असहज महसूस करते हैं। शहर के नागरिकों,समाजसेवियों और आम लोगों का मानना है कि यदि यह शिकायत पेटी व्यवस्था दोबारा शुरू की जाए तो दरभंगा पुलिस को जनता से काफी सहयोग मिलेगा। इससे अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और शहर की कानून-व्यवस्था भी मजबूत होगी। लोगों ने वर्तमान दरभंगा एसएसपी से इस व्यवस्था को फिर से चालू कराने की लोंगों की उम्मीद है। नागरिकों का कहना है कि यदि शिकायत पेटी को सक्रिय किया जाता है और नियमित रूप से उसकी निगरानी की जाती है तो इससे न केवल पुलिस व्यवस्था सुधरेगी,बल्कि शहर में शांति और विश्वास का माहौल भी बना रहेगा।