सोनकी के चिकनी गांव में सनसनीखेज हत्या, डंटे और ईंट से पीटकर बिहार मंडल की निर्मम हत्या
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने बिहार मंडल (पिता– अयोधि मंडल) की डंटे और ईंट से कूटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात बिहार मंडल पर अज्ञात अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के सिर से अत्यधिक खून बह रहा था। सुबह जब परिजन और रिश्तेदार वहां पहुंचे और शव देखा, तो इसकी सूचना तत्काल सोनकी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही सोनकी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। साथ ही एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग इस जघन्य हत्या से स्तब्ध हैं।
सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम की जांच के साथ-साथ तकनीकी अनुसंधान भी किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी में जुट गई है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के कारणों तथा आरोपियों के संबंध में खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
चौक-चौराहों की शिकायत पेटी हुई बंद,पुलिस को नहीं मिल रही हे गुप्त सूचनाएं, कभी अपराध पर लगाम लगाने वाली शिकायत पेटी आज अनदेखी से कमजोर हुई पुलिस व्यवस्था,एसएसपी से लोगों को उम्मीद
कुशेश्वरस्थान थाना की कार्रवाई : एक पियक्कड़ सहित दो वारंटी गिरफ्तार, तीनों न्यायिक हिरासत में भेजे गए