बिरौल में जदयू महासदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार: जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा का जोरदार स्वागत

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘महासदस्यता अभियान 2025–2028’ ने बिरौल में जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को दरभंगा जिला जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा के बिरौल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया।
प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर प्रखंड अध्यक्ष मो. कामरान खान की अगुवाई में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ राजकुमार झा का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पंचायत अध्यक्षों की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
स्वागत के पश्चात बीस सूत्री कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सभी पंचायत अध्यक्षों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।
राजकुमार झा ने निर्देश दिया कि हर घर तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।
पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा ने कहा कि महासदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का जरिया नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा देने और जमीनी स्तर पर पार्टी की जड़ों को गहरा करने का महायज्ञ है। बैठक में संजीव झा जिला उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेता: सुरेश गुप्ता, विनोद मिश्रा मो. जावर, रामचंद्र मंडल, लालो पासवान, कलाम अंसारी, गंगा पासवान, जयहिंद मंडल, चंद्रविजय साहू, मो. दानिश, रमेश महतो आदि मौजूद थे।कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।