दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 24 घंटे में कई वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार चस्पा।
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 24 घंटे में कई वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार चस्पा।
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 24 घंटे में कई वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार चस्पा, नगर पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान कई इश्तिहार एवं NBW वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ कुर्की वारंटी पर भी कार्रवाई की गई।
इश्तिहार चस्पा की कार्रवाई
माननीय न्यायालय के आदेश पर
• शंकर महतो, पिता विलट महतो, सा० वाजितपुर, थाना बहादुरपुर के आवास पर इश्तिहार चिपकाया गया।
• विनोद पासवान, पिता हजारी पासवान, सा० मजरहिया दुलारपुर, थाना भालपट्टी के घर भी विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया।
NBW व कुर्की वारंटी पर गिरफ्तारी
NBW वारंटी अमीर मौआविया, पिता लाल मोहम्मद, सा० जातुका, थाना वाजितपुर को मनिगाछी थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया।
कुर्की वारंटी श्याम पासवान, पिता रामकिशन पासवान, सा० नियाम, थाना हायाघाट को गिरफ्तार किया गया।
विश्वविद्यालय थाना द्वारा NBW वारंटी टिंकू पासवान एवं छोटू पासवान को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में राजा कुमार, पिता विन्देश्वर यादव, सा० बालूघाट को भी NBW के तहत गिरफ्तार किया गया।
विशेष समकालीन अभियान
पतोर थाना द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में मंसूर एवं राजकुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया गया।
अन्य गिरफ्तारी
नदी थाना कांड संख्या-03/25, धारा 109 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त चुन्नू राय को गिरफ्तार किया गया।