कुशेश्वरस्थान में अग्निकांड: उसड़ी गांव में तीसरी बार आग, एक घर जलकर राख,

देर रात लगी आग में संतोष यादव का घर पूरी तरह नष्ट, प्रशासन ने क्षति आकलन का दिया आश्वासन

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र के उसड़ी पंचायत अंतर्गत उसड़ी गांव में आग लगने से एक घर में पूरी तरह जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात अचानक घर में आग लग गई और जब तक गृह स्वामी को कुछ पता चलता, घर की अधिकांश वस्तुए जलकर राख हो गई थी। आग की ताप से जब गृही स्वामी का नींद खुला तो वह अवाक रह गया।वही उसरी गाँव में यह आग लगने की तीसरी घटना है , गृह स्वामी संतोष यादव ने बताया कि घर के पिछवाड़े से रात्रि करीब 2:00 बजे के आसपास में अचानक आग लग गई और घर में रखा सारा सामान जल गया। घटना की सूचना स्थानीय थाना एवं अंचल प्रशासन को दे दी गई है ,घटना के संबंध में अंचल अधिकारी गोपाल पासवान ने बताया कि क्षति का आकलन कर आपदा विभाग से मिलने वाली राशि की परिवार को दी जाएगी l