नगर पुलिस अधीक्षक ने रैयाम थाना का किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
नगर पुलिस अधीक्षक ने रैयाम थाना का किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
नगर पुलिस अधीक्षक ने रैयाम थाना का किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा बीती रात रैयाम थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नगर पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित विभिन्न पंजियों आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट एवं स्टेशन डायरी सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की।
निरीक्षण के क्रम में हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, नियमित वाहन चेकिंग, प्रभावी रात्रि गश्ती तथा बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के अनुरूप कांडों की जांच करने तथा वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीकों से साक्ष्य संकलन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने और शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।