पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड आयोजित, एसएसपी ने किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी  के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

परेड के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता को सुदृढ़ करना रहा।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की दौड़ एवं ड्रिल के माध्यम से शारीरिक क्षमता का आकलन किया गया। साथ ही टर्नआउट चेक के तहत वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की जांच की गई। टोलीवार ड्रिल कराकर बल में अनुशासन एवं समन्वय को और मजबूत किया गया।

इसके अतिरिक्त, दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास हेतु योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा वाहनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासन, स्वच्छता और सतत प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।