बिहार विधानसभा चुनाव 2025, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सम्मानित

दस्तक7मिडिया,अमीत झा, गौड़ा बौराम।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभूतपूर्व शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दरभंगा पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। घनश्यामपुर थाना के प्रभारी आलोक कुमार को उनकी उत्कृष्ट पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ जल्ला रेड्डी ने सम्मानित किया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार के प्रयासों की सराहना इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने चुनाव अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असाधारण समर्पण दिखाया। उनके नेतृत्व में, विशेष रूप से अलीनगर विधानसभा और गौड़ा बौराम विधानसभा जैसे अति-संवेदनशील क्षेत्रों में भी मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
एस एस पी जगुनाथ जल्ला रेड्डी ने कहा, “अलीनगर और गौड़ा बौराम सीट को चुनाव के दौरान अत्यधिक संवेदनशील माना गया था। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार की सतर्कता, प्रभावी सुरक्षा रणनीति, और संवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। उनका कार्य पुलिसिंग के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत, थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने विनम्रतापूर्वक इस उपलब्धि का श्रेय अपनी समर्पित टीम के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के संयुक्त प्रयास और उत्कृष्ट तालमेल का परिणाम है, जिसने न केवल चुनाव की निष्पक्षता बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।