घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध, घनश्यामपुर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। वाहन जांच अभियान के दौरान, पुलिस ने 25 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसियारी में की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच के दौरान, एक मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से लादकर ले जाई जा रही यह शराब बरामद की। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों की पहचान,पंकज सदा पिता मोहन सदा, कैलाश सदा पिता रतिलाल सदा,ये दोनों अभियुक्त ग्राम अहिरैन, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा के निवासी हैं।