नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न, विधायक सुजीत सिंह ने बताया ‘निष्ठा और संघर्ष की जीत’,

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता श्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए गौड़ा बौराम विधानसभा के वर्तमान विधायक सुजीत कुमार सिंह और पूर्व विधायक स्वर्णा सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर विधायक सुजीत कुमार सिंह ने पटना स्थित उनके आवास पर नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भेंट कर उनका अभिनंदन किया और संगठन की ओर से अपनी शुभेच्छाएं प्रकट की। विधायक श्री सिंह ने कहा कि नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय स्तर पर यह शीर्ष दायित्व मिलना पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इधर नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों में जश्न का माहौल बना हुआ है।