संजय सरावगी के बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनने पर दरभंगा भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर दरभंगा जिले में खुशी का माहौल। इस खुशी के अवसर पर लहेरियासराय टावर चौक पर दरभंगा जिला भाजपा के अध्यक्ष प्रो.आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और नारे लगाकर श्री सरावगी को बधाई दी। संजय सरावगी के अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को बिहार में नई दिशा और नई ताकत मिलेगी। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रो.आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि श्री सरावगी के पास संगठन चलाने का लंबा अनुभव है,जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा बिहार में और अधिक मजबूत होगी और आम लोगों तक पार्टी की नीतियां और योजनाएं बेहतर तरीके से पहुंचेंगी।उन्होंने विश्वास जताया कि सबका साथ,सबका विकास”के संकल्प को आगे बढ़ाने में श्री सरावगी अहम भूमिका निभाएंगे। दरभंगा नगर विधानसभा के प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने भी श्री सरावगी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके सक्षम और मजबूत नेतृत्व में बिहार भाजपा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी पार्टी को और अधिक संगठित,अनुशासित और जनहित के प्रति समर्पित बनाएंगे। उनके कार्यकाल में भाजपा बिहार में नई ऊंचाइयों को छुएगी। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी,जिला महामंत्री संतोष पोद्दार,विजय चौधरी,सुजीत मल्लिक,जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी,राजेश रंजन,अभयानंद झा,संगीता शाह,विकास चौधरी,सोनी पूर्वे,श्रवण कुमार मिश्रा,सुनील कुमार चौधरी शामिल थे। इसके अलावा जिला मंत्री मीरा मेहता,राहुल पासवान,रानी झा,पिंटू महासेठ,सचिन जैन सहित जिले के सभी पदाधिकारी,मोर्चा के अध्यक्ष,प्रकोष्ठ के संयोजक और सभी मंडल अध्यक्षों ने भी संजय सरावगी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में और मजबूत होकर उभरेगी और जनता की सेवा के कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएगी।