दरभंगा के कराटे खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 15 जनवरी 2026 तक अंतिम तिथि, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रतियोगिता का मौका
दरभंगा के कराटे खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 15 जनवरी 2026 तक अंतिम तिथि, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रतियोगिता का मौका
दरभंगा के कराटे खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य,
15 जनवरी 2026 तक अंतिम तिथि, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रतियोगिता का मौका
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा ने जिले के सभी कराटे खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण नहीं कराने वाले खिलाड़ी न तो किसी भी आधिकारिक प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे और न ही एसोसिएशन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं लाभों के पात्र होंगे। यह महत्वपूर्ण निर्णय एसोसिएशन की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव रंजन ने की।
एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। समय-सीमा के भीतर पंजीकरण नहीं कराने वाले खिलाड़ियों को आगामी गतिविधियों से वंचित किया जा सकता है।
बैठक में एसोसिएशन के सचिव मुकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष रफी जोहार एवं कुमार बाबू के साथ वरिष्ठ खिलाड़ी व प्रशिक्षक श्रुति सिंह और मंजीत कुमार भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सचिव मुकेश मिश्रा ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया से जिले में सक्रिय कराटे खिलाड़ियों की वास्तविक संख्या का पता चलेगा। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन में आसानी होगी तथा एसोसिएशन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं, विशेष रूप से वित्तीय सहायता, के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।