वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

 वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को अपने कार्यालय में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करना था।

समीक्षा के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुपर पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित एवं औचक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) सुनिश्चित करने तथा डेली रिपोर्ट की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही धारा-109 बीएनएस के तहत की जा रही कार्रवाई, कोर्ट परिवादों के निष्पादन तथा अंचल के पुनः गठन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।

उन्होंने 300 दिनों से अधिक समय से लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाते हुए आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल सुनिश्चित करें।