वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, 11 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, 11 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, 11 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया । जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल 11 फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी शिकायतों का निष्पादन सात दिनों के भीतर किया जाए।
जनसुनवाई के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (2), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (2) सह केवटी थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (2) सह अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैनीपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (1) सहित केवटी, बहेड़ी, नदी, सोनकी, बेंता एवं विश्वविद्यालय थाना क्षेत्रों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
इसके साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा भी की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।