दरभंगा पुलिस में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने की दिशा में बड़ा कदम, शाखा पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी की उपस्थिति में कार्यालय के सभा कक्ष में ई-ऑफिस (E-Office) प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण NIC (नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर) टीम, समाहरणालय दरभंगा द्वारा प्रदान किया गया।

