एस नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है–संजय सिंह उर्फ पप्पू।
एस नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है–संजय सिंह उर्फ पप्पू।
एस नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है–संजय सिंह उर्फ पप्पू।
दस्तक7मिडिया, पटना।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से माननीय नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर पटना में संजय सिंह पप्पू सिंह ने नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और संगठन की ओर से शुभेच्छाएं प्रकट कीं।
संजय सिंह पप्पू सिंह ने अपने बयान में कहा कि नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। यह निर्णय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक क्षमता, निष्ठा और जमीनी अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
श्री सिंह ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और अमित शाह जी की संगठनात्मक दूरदृष्टि ने भाजपा को आज विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत राजनीतिक पार्टी बनाया है। नितिन नबीन जी जैसे कर्मठ, अनुभवी और संघर्षशील नेता को राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपना उसी दूरदर्शी सोच का प्रमाण है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि पार्टी नए भारत के निर्माण के लिए अनुभवी नेतृत्व के साथ-साथ समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। नितिन नबीन जी का राजनीतिक जीवन अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है, जिससे पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। संजय सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प को नई गति मिलेगी। अंत में उन्होंने एक बार फिर नितिन नबीन जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इसके साथ ही संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि…एक कार्यकर्ता को संगठन के सर्वोच्च पद पर विराजमान करने का निर्णय संपूर्ण विश्व में बस भाजपा ही कर सकती है क्योंकि आदरणनीय प्रधानममंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले ही साफ कर दिया है कि संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को ही सम्मान मिलेगा….आज देश के करोड़ों कार्यकर्ता भावुक हो गए हैं क्योंकि उनके बीच का एक कार्यकर्ता आज संगठन के सर्वोच्च पद पर विराजमान हो गया….आज मुझे गर्व है कि मैं इसी भाजपा का एक सेवक हूं….भाजपा का कार्यकर्ता होने पर मुझे अभिमान है।