इग्नू शिक्षार्थियों के लिए 20 दिसंबर को बृहद रोजगार अभियान,देश की नामचीन कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती
इग्नू शिक्षार्थियों के लिए 20 दिसंबर को बृहद रोजगार अभियान,देश की नामचीन कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती
इग्नू शिक्षार्थियों के लिए 20 दिसंबर को बृहद रोजगार अभियान,देश की नामचीन कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अध्ययनरत एवं पूर्व में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों के लिए एक बृहद रोजगार अभियान का आयोजन दिनांक 20 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न बहुराष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित कंपनियां अपने कार्यालय एवं फील्ड जॉब के लिए फ्रेशर एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करेंगी।
रोजगार अभियान में टाटा, एक्सिस बैंक, अपोलो हेल्थ इंश्योरेंस, रेज़रपे सहित अन्य प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी, जो चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, लक्ष्य आधारित प्रोत्साहन राशि, कैब सुविधा तथा कैरियर विकास के बेहतर अवसर प्रदान करेंगी।
इस रोजगार मेले के माध्यम से ग्राहक सेवा, बिक्री, तकनीकी सहायता सहित विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्ति के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रोजगार अभियान में भाग लेने हेतु इच्छुक शिक्षार्थियों को इग्नू का परिचय पत्र, सभी अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, अद्यतन बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
यह रोजगार अभियान एनबीसीसी, ईडीसी, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के निकट, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी वहीं उपलब्ध कराई जाएगी।