पिस्टल के बल पर युवती का अपहरण, चार लाख की फिरौती की मांग; जाले थाना में FIR दर्ज
दस्तक 7मीडिया,सिंहबाड़ा /दरभंगा
जाले थाना क्षेत्र के एक गांव से पिस्टल के बल पर 23 वर्षीय युवती के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के अनुसार, बीते 30 नवंबर की रात जाले थाना क्षेत्र के गररी टोला बंधौली निवासी संध्या दास के पुत्र इंद्रजीत दास ने अपने चार अज्ञात पिस्टलधारी सहयोगियों के साथ मिलकर युवती का जबरन अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपियों ने पीड़िता को छोड़ने के एवज में परिजनों से चार लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि अपहरणकर्ता लगातार फोन कर धमकी दे रहे हैं और फिरौती नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। मामले में सामाजिक स्तर पर समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन आरोपी पक्ष द्वारा युवती को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जाले थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसंधानकर्ता पुअनि शिवजी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी एवं युवती की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
दरभंगा में फिर लौटी सख़्ती: वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था आज से लागू, जाम से मुक्ति की उम्मीद,पुराने वन वें ट्रेफिक व्यवस्था था बहुत ही कारगर ,उल्टे पांव चलने पर डीएसपी और एडीएम स्तर के पदाधिकारी को भी भरना पड़ा था जुर्माना।
इग्नू शिक्षार्थियों के लिए 20 दिसंबर को बृहद रोजगार अभियान,देश की नामचीन कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती