दरभंगा में फिर लौटी सख़्ती: वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था आज से लागू, जाम से मुक्ति की उम्मीद,पुराने वन वें ट्रेफिक व्यवस्था था बहुत ही कारगर ,उल्टे पांव चलने पर डीएसपी और एडीएम स्तर के पदाधिकारी को भी भरना पड़ा था जुर्माना।
दरभंगा में फिर लौटी सख़्ती: वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था आज से लागू, जाम से मुक्ति की उम्मीद,पुराने वन वें ट्रेफिक व्यवस्था था बहुत ही कारगर ,उल्टे पांव चलने पर डीएसपी और एडीएम स्तर के पदाधिकारी को भी भरना पड़ा था जुर्माना।
दरभंगा में फिर लौटी सख़्ती: वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था आज से लागू, जाम से मुक्ति की उम्मीद,पुराने वन वें ट्रेफिक व्यवस्था था बहुत ही कारगर ,उल्टे पांव चलने पर डीएसपी और एडीएम स्तर के पदाधिकारी को भी भरना पड़ा था जुर्माना।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। शहर में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 से One Way ट्रैफिक व्यवस्था को सख़्ती से लागू कर दिया गया है, जो अगले आदेश तक दिन-रात प्रभावी रहेगा । प्रशासन का दावा है कि इस अस्थायी व्यवस्था से निर्माण कार्यों के कारण पैदा हुए भीषण जाम से आम नागरिकों को राहत मिलेगी, हालांकि इसकी वास्तविक प्रभावशीलता आने वाले कुछ हफ्तों में ही स्पष्ट होगी।
डेढ़ दशक पहले की सख़्ती, जिसने जाम को किया था खत्म
अगर इतिहास पर नज़र डालें तो करीब 15 वर्ष पूर्व दरभंगा में लागू वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था बेहद कारगर साबित हुई थी। उस समय निर्देश बिल्कुल स्पष्ट थे
वन-वे का उल्लंघन कोई भी वाहन नहीं करेगा, चाहे वह आम नागरिक हो या सरकारी अधिकारी।
आधा दर्जन से अधिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी और उल्टी दिशा में चलने वाले हर वाहन का चालान काटा जाता था।
यहां तक कि बेनीपुर के तत्कालीन डीएसपी और एडीएम स्तर के अधिकारियों को भी जुर्माना भरना पड़ा था, जिससे संदेश साफ था कानून सबके लिए समान है।
लेकिन एसपी/डीएम के स्थानांतरण के बाद यह व्यवस्था ढीली पड़ती गई और वर्षों से शहर फिर से जाम की गिरफ्त में चला गया।
निर्माण कार्य बना जाम की सबसे बड़ी वजह
वर्तमान में शहर के विभिन्न हिस्सों में FOB, पुल, आरओबी निर्माण कार्य चल रहे हैं। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन जाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है, नतीजा यह कि शहर में 24 घंटे जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन का मानना है कि जब तक आरओबी का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक पुरानी वन-वे व्यवस्था को सख्ती से लागू कराना ही जाम से स्थायी राहत का एकमात्र उपाय है।
भारी वाहनों के लिए बदला गया मार्ग
जाम की समस्या को देखते हुए डीएम द्वारा भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं जो आज से प्रभावी हे।
बिरौल एवं बेनीपुर से आने वाले भारी वाहन
धरौड़ा मोड़ – सकड़ी – NH-27 के रास्ते जाएंगे।
हायाघाट एवं बहेड़ी से समस्तीपुर व अन्य स्थानों की ओर जाने वाले भारी वाहन
पंडासराय – एकमी – समस्तीपुर – NH-27 मार्ग का उपयोग करेंगे।
दिल्ली मोड़ से कोई भी भारी वाहन दरभंगा शहर होकर समस्तीपुर / बहेड़ी / हायाघाट नहीं जाएगा।
एकमी घाट / बहेड़ी / हायाघाट / दोनार से
कोई भी भारी वाहन दरभंगा शहर होकर दिल्ली मोड़ या अन्य स्थानों की ओर नहीं जाएगा।
सभी मालवाहक वाहन (पिकअप, 407 सहित)
सुबह 8:00 बजे से पहले एवं रात्रि 9:00 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
अब सिर्फ चार पहिया नहीं, सभी वाहन मानेंगे वन-वे
अब तक One Way नियम का पालन केवल चार पहिया वाहन कर रहे थे, जबकि तीन पहिया, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन नियमों की अनदेखी कर रहे थे, जिससे जाम और गंभीर होता जा रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने साफ निर्देश जारी किया है कि
निम्न मार्गों पर सभी प्रकार के वाहन वन-वे का अनिवार्य रूप से पालन करेंगे
अब चार पहिया, तीन पहिया, बाइक एवं अन्य सभी वाहन इस व्यवस्था के दायरे में होंगे।
नियम उल्लंघन करने वालों से विधिसम्मत जुर्माना वसूला जाएगा।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि सभी वाहन चालक नियमों का ईमानदारी से पालन करें, तो निर्माण कार्य के दौरान भी दरभंगा को जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है।