सिंहवाड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में दर्ज कांड के प्राथमिक अभियुक्त सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी सुधीर ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही घटना में आरोपी सुधीर ठाकुर के पुत्र सिद्धांत ठाकुर और अन्य नामजद आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की सभी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।