सिंहवाड़ा में अज्ञात वाहन की ठोकर से एसपी कार्यालय के लिपिक की मौत

दस्तक 7मीडिया, सिंहवाड़ा

स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरबेल भरवाड़ा पथ पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से कटका निवासी आशीष कुमार (34) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष अपने बाइक से घर आ रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद खून से लथपथ आशीष को थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ बेहतर उपचार के लिए उसे दरभंगा रेफेर कर दिया जिसके बाद रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे।आस पड़ोस के लोग किसी प्रकार ढांढस बंधाते रहे। परिजनों ने बताया की वो पहले दरभंगा एसपी कार्यालय में लिपिक का काम करते थे। कुछ दिनों पूर्व ही उसका ट्रांसफर समस्तीपुर एसपी कार्यालय में हुआ था। वो प्रत्येक शनिवार को अपने आवास लौट जाते थे।!