दरभंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई : फरार अभियुक्तों पर शिकंजा, भारी मात्रा में शराब जप्त

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दरभंगा पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई

पतोर थाना की कार्रवाई

पतोर थाना कांड संख्या 01/25 के प्राथमिकी अभियुक्त पंकज मलिक, थाना पतोर, जिला दरभंगा के आवास पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार की गई।

 भूमि विवाद निपटारा अभियान

प्रत्येक शनिवार की भांति आज भी दरभंगा जिले के सभी अंचल कार्यालयों में अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त बैठक कर भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई – कमतौल थाना

आसूचना के आधार पर कमतौल थानांतर्गत ग्राम माधोपट्टी स्थित आम के बगीचे से
414.720 लीटर विदेशी शराब
01 स्कूटी
को जप्त किया गया।
यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

 NBW वारंटी गिरफ्तारी – मब्बी थाना

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आलोक में
सुनील कुमार, पिता – रामदेव महतो, साकिन – गेहूमी, थाना मब्बी, जिला दरभंगा
को गिरफ्तार किया गया।

NBW वारंटी गिरफ्तारी – सिंहवाड़ा थाना

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के तहत
1. निर्मल सहनी
2. विर्जन सहनी
(दोनों पिता – बिंदेश्वर सहनी, साकिन – लोरिका, थाना सिंहवाड़ा)
को गिरफ्तार किया गया।

 लहेरियासराय थाना की कार्रवाई

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 618/25 के अभियुक्त
कौशल कुमार, पिता – किशोर कुमार, साकिन – बेल्वागंज
को उसके आवास से विधिवत गिरफ्तार किया गया।