बिहार पुलिस अकादमी में ऐतिहासिक दीक्षांत परेड
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2023 बैच के 1218 पुलिस अवर निरीक्षकों को दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प

दस्तक 7मीडिया /राजगीर 

बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पारण परेड मैदान पर आज 2023 बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह पूरे गौरव और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक परेड में कुल 1218 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हुए, जिनमें 779 पुरुष, 436 महिला एवं 03 ट्रांसजेंडर प्रशिक्षु सम्मिलित थे, जो बिहार पुलिस की समावेशी और सशक्त संरचना को दर्शाता है।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बिहार माननीय श्री नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली तथा अनुशासित मार्च पास्ट का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवप्रशिक्षित अवर निरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था, सामाजिक न्याय और जनसेवा की रीढ़ है, और उनसे ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा की अपेक्षा है।

दीक्षांत परेड समारोह में
उप मुख्यमंत्री-सह-गृह मंत्री माननीय  सम्राट चौधरी,
माननीय मंत्री  विजय कुमार चौधरी,
माननीय मंत्री  श्रवण कुमार,
नालंदा सांसद माननीय  कौशलेन्द्र कुमार,
पुलिस महानिदेशक, बिहार विनय कुमार,
अपर मुख्य सचिव (गृह), बिहार,
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय)  कुंदन कृष्णन,
अपर पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर श्रीमती आर. मलर विलि
सहित अनेक वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

अनुशासन, समर्पण और साहस का प्रतीक यह दीक्षांत परेड समारोह न केवल प्रशिक्षुओं के कठोर प्रशिक्षण की सफलता का प्रमाण बना, बल्कि बिहार पुलिस के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी साबित हुआ।