जिला उर्वरक निगरानी समिति (रबी 2025) की बैठक संपन्न
जिला उर्वरक निगरानी समिति (रबी 2025) की बैठक संपन्न
जिला उर्वरक निगरानी समिति (रबी 2025) की बैठक संपन्न
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में रबी 2025 को लेकर जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विनय कुमार चौधरी विधायक बेनीपुर, रामचन्द्र प्रसाद, विधायक हायाघाट तथा मुरारी मोहन झा विधायक केवटी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान माननीय विधायकों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि किसानों को यूरिया एवं डीएपी के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग नहीं की जाए तथा उर्वरक सरकारी निर्धारित दर पर ही किसानों को उपलब्ध कराया जाए।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले के प्रत्येक खुदरा उर्वरक विक्रेता की दुकानों पर किसान सलाहकार/कृषि समन्वयक/ए.टी.एम./बी.टी.एम./प्रखंड उद्यान पदाधिकारी/प्रखंड कृषि पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए सतत निगरानी एवं उर्वरक परिचालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उपस्थित सभी माननीय विधायकों द्वारा गेहूँ फसल में अंकुरण नहीं होने की शिकायत की गई, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि इस विषय की विस्तृत जानकारी मुख्यालय स्तर पर तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में उर्वरक कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं थोक उर्वरक विक्रेता भी उपस्थित थे।