आर्थिक रूप से कमजोर 18 अभ्यर्थियों को मिला निःशुल्क स्टडी किट

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन कार्यालय, दरभंगा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नियोजन सेवा विस्तार कार्यक्रम के तहत न्यूनतम पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 18 अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप परीक्षा नियंत्रक (शोध), ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा डॉ. सुरेश पासवान एवं नियोजन पदाधिकारी श्री निशांत रंजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री निशांत रंजन ने स्टडी किट योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में सहयोग प्रदान करेगी, जिससे वे सरकारी सेवा में चयनित हो सकेंगे।