दरभंगा में अन्तरराज्यीय चोर गिरोह ध्वस्त :पुलिस मुठभेड़ के बाद 7 शातिर गिरफ्तार, फायरिंग कर भाग रहे थे अपराधी ,2 अवैध हथियार, 5 जिंदा कारतूस और 11 किलो चाँदी बरामद ,किरतपुर बाजार ज्वेलरी शॉप चोरी कांड का हुआ खुलासा 

दस्तक 7मीडिया /उत्तम सेन गुप्ता 

दरभंगा पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 02 अवैध आग्नेयास्त्र, 05 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है।

घटनाक्रम दिनांक 12.12.2025 को प्रातः लगभग 04:20 बजे का है, जब घनश्यामपुर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि जमालपुर थाना अंतर्गत ग्राम किरतपुर से 6–7 व्यक्ति चोरी की घटना को अंजाम देकर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोहथा की ओर जा रहे हैं।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु घनश्यामपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ ग्राम दोहथा पहुँचे। पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर कुल 07 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. बुद्ध पाल सिंह, उम्र 65 वर्ष, पिता – हुकुम सिंह, सा० ईशापुर झाला
2. बीर सिंह, उम्र 30 वर्ष, पिता – स्व० ओमकार, सा० ईशापुर झाला
3. प्रसादी, उम्र 55 वर्ष, पिता – स्व० दुलार, ग्राम मिलकियाँ
4. धर्मपाल, उम्र 25 वर्ष, पिता – स्व० थोमा राम
5. सेवा सिंह, उम्र 32 वर्ष, पिता – स्व० राम सिंह
6. मंगल सिंह उर्फ मउ, उम्र 31 वर्ष, पिता – स्व० नारायण सिंह
(उपरोक्त तीनों सा० बलरामपुर, थाना नगोई, जिला शाहजहाँपुर, उ०प्र०)
7. कन्हैया लाल, उम्र 34 वर्ष, पिता – ओम प्रकाश, ग्राम मेहरा बाग, थाना सौंपे, जिला हाथरस, उ०प्र०

बरामदगी

• अवैध आग्नेयास्त्र – 02
• जिंदा कारतूस – 05
• खाली खोखा – 01
• पिलेट – 01
• चाँदी के जेवरात – लगभग 11 किलोग्राम
• मोबाइल फोन – 01
• ताला एवं शटर तोड़ने के औजार
• मनोज ज्वेलर्स का बैग, रसीद बुक एवं सीसीटीवी कैमरा

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद जेवरात विगत रात्रि जमालपुर थाना अंतर्गत किरतपुर बाजार स्थित मनोज ज्वेलर्स की दुकान से चोरी किए गए थे। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों द्वारा दरभंगा जिले के बहेड़ा, बहेड़ी एवं लहेरियासराय थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएँ कारित करने की बात स्वीकार की गई है।

अभियुक्तों की निशानदेही पर किरतपुर बाजार स्थित मनोज ज्वेलर्स से चोरी गए चाँदी के जेवरात एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। साथ ही समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना अंतर्गत रामभद्रपुर स्टेशन के नीचे स्थित गाछी (अस्थायी आवासन स्थल) से बहेड़ा एवं बहेड़ी थाना के विभिन्न कांडों से संबंधित कुल 9.146 किलोग्राम चाँदी बरामद की गई है।

आपराधिक इतिहास

प्रसादी
थाना इज्जतनगर (बरेली, उ०प्र०)
कांड सं० 677/22, दिनांक 25.11.2022
धारा 395/397/412 भा०द०वि०

बीर सिंह
थाना बीलसांडा (पीलीभीत, उ०प्र०)
कांड सं० 32/20, दिनांक 25.01.2020
धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

छापामारी दल में शामिल 

श्री प्रभाकर तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल
श्री बासुकीनाथ झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर
महफुज आलम, पुलिस निरीक्षक, बिरौल अंचल
हरिद्वार शर्मा, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, बहेड़ा
सुरज कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, बहेड़ी
पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक, बहेड़ा अंचल
पु०अ०नि० मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष, जमालपुर
• पु०अ०नि० आलोक कुमार, थानाध्यक्ष, घनश्यामपुर
पु०अ०नि० सतीश कुमार, घनश्यामपुर
पु०अ०नि० अशोक कुमार, घनश्यामपुर
स०अ०नि० मिथिलेश कुमार, घनश्यामपुर
सि०/722 विनय कुमार
सि०/723 बादशाह बिन्द