बिरौल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन, पीड़ितों को ₹1,49,000/- की राशि वापस

दस्तक 7मीडिया ,बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता 

बिरौल थाना अंतर्गत ग्राम सुपौल बाजार एवं डुमरी मोड़ के पास हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में दरभंगा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,49,000/- (एक लाख उनचास हजार रुपये) की राशि बरामद कर पीड़ितों को वापस कराई गई है।

दिनांक 25.11.2025 को बिरौल थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल बाजार बस स्टैंड के पास पीड़ित चंद्रकांत यादव, पिता नागेन्द्र यादव, साकिन चतरा, थाना बड़गांव, जिला दरभंगा की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा ₹1,05,000/- (एक लाख पाँच हजार रुपये) की चोरी कर ली गई।

पुनः दिनांक 08.12.2025 को समय लगभग 02:00 बजे पीड़ित दुलार चौपाल, पिता अशर्फी चौपाल, साकिन बलाठ, द्वारा SBI बैंक, सुपौल से ₹49,000/- की निकासी कर झोले में रखकर साइकिल से जाते समय डुमरी मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा झोले में रखी नकदी छीनकर फरार हो गए।

उक्त दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी सूचना, मानवीय सूचना एवं घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

जांच के क्रम में एक संदिग्ध की पहचान अनिकेत कुमार, पिता सूरज यादव, साकिन जुरावरगढ़, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई। छापामारी के दौरान उक्त संदिग्ध के परिजनों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए पीड़ित दुलार चौपाल से छीनी गई ₹49,000/- की राशि वापस की गई।

इसके अतिरिक्त दीपू यादव, पिता कोमल यादव, उसके ससुर संतोष यादव तथा आर्यन (सभी साकिन जुरावरगढ़, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार) के परिजनों द्वारा पीड़ित चंद्रकांत यादव से चोरी की गई ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की राशि स्वीकार करते हुए वापस की गई।

इस संबंध में बिरौल थाना कांड संख्या 495/25, दिनांक 25.11.2025, धारा 303(2) BNS,
बिरौल थाना कांड संख्या 509/25, दिनांक 08.12.2025, धारा 304(2) BNस अंतर्गत कांड दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी टीम के सदस्य

 प्रभाकर तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक, बिरौल,पु०नि० सह थानाध्यक्ष चन्द्रमणि,सहायक थानाध्यक्ष पु०अ०नि० मुकेश कुमार,BMP सिपाही 107 – प्रवीन यादव,BMP सिपाही 354  मुकेश कुमार थे।