दरभंगा शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन एवं One Way नियम सख्ती से लागू,15दिसंबर से होगा प्रभावी ,नियम के उलंघन करने वालों पर होगा जुर्माना।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा शहर के विभिन्न मार्गों में FOB/पुल/सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर रहने के कारण आम नागरिकों को हो रही कठिनाइयों एवं लगातार लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

निर्माण कार्य के दौरान कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो जाने से वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे शहर में 24 घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है।

यातायात संबंधी निर्देश (भारी वाहन)

1. बिरौल एवं बेनीपुर की ओर से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहन
→ धरौड़ा मोड़ – सकरी  – NH-27 होते हुए अन्य स्थानों के लिए जाएंगे।
2. हायाघाट एवं बहेड़ी से समस्तीपुर एवं अन्य स्थानों के लिए जाने वाले भारी वाहन
→ पंडासराय – एकमी – समस्तीपुर – NH-27 मार्ग का उपयोग करेंगे।
3. दिल्ली मोड़ से कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन
→ दरभंगा शहर होते हुए समस्तीपुर / बहेड़ी / हायाघाट की ओर नहीं जाएगा।
4. इसी प्रकार एकमी घाट / बहेड़ी / हायाघाट / दोनार से
→ कोई भी भारी वाहन दरभंगा शहर होकर दिल्ली मोड़ या अन्य स्थान नहीं जाएगा।
5. सभी प्रकार के मालवाहक वाहन (Commercial Goods Vehicle, पिकअप, 407 आदि)
→ सुबह 8:00 बजे से पहले एवं रात्रि 9:00 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

One Way व्यवस्था संबंधी नया निर्देश

वर्तमान में One Way नियम का पालन केवल चार पहिया वाहनों द्वारा किया जा रहा है, जबकि तीन पहिया, मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहन इसका पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

अतः निम्न मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों द्वारा One Way का पालन अनिवार्य किया गया हे इसमें
लोहिया चौक से  नाका संख्या-06,
कर्पूरी चौक से  टॉवर चौक (लहेरियासराय मार्ग)

 चार पहिया, तीन पहिया, बाइक एवं अन्य सभी वाहन इस One Way व्यवस्था का पालन करेंगे।

नियम उल्लंघन करने वालों से विधिसम्मत जुर्माना वसूला जाएगा।

लागू होने की तिथि

 दिनांक : 15.12.2025 से अगले आदेश तक
यह व्यवस्था 24 घंटे (दिन-रात) प्रभावी रहेगी।