वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बहेड़ा थाना में जनसुनवाई का आयोजन

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आज बहेड़ा थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पादन वैधानिक प्रक्रिया के तहत अधिकतम सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना एवं पुलिस–जन संवाद को सुदृढ़ बनाना है।

उन्होंने यह भी बताया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु इस प्रकार की जनसुनवाई प्रक्रिया नियमित रूप से आगे भी जारी रहेगी, ताकि जनता को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय मिल सके।