वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना में अनुसंधान समीक्षा बैठक
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना में अनुसंधान समीक्षा बैठक
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना में अनुसंधान समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बहेड़ा थाना में थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान थानाध्यक्ष बहेड़ा, पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के क्रम में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/इश्तिहार/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजियों, जिनमें
जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कुर्की पंजी आदि का अवलोकन किया गया।
अवलोकन उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए
वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश
थाना के प्रतिवेदित एवं लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा
सभी पंजियों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश
कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने के निर्देश
कांड दैनिकी नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश
शराब माफियाओं के क्रय-विक्रय पर कड़ी निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने के निर्देश
डायल-112 से संबंधित कार्यों के प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया कि कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।