बैंक से रुपए निकालने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, एक चूक… और लाखों स्वाहा, निकासी करते समय एक छोटी सी लापरवाही भी आपको आर्थिक मुसीबत में डाल सकती है; लुटेरों की बारीक नजर, जिसकी भनक आपको भी नही
बैंक से रुपए निकालने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, एक चूक… और लाखों स्वाहा, निकासी करते समय एक छोटी सी लापरवाही भी आपको आर्थिक मुसीबत में डाल सकती है; लुटेरों की बारीक नजर, जिसकी भनक आपको भी नही
बैंक से रुपए निकालने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, एक चूक… और लाखों स्वाहा, निकासी करते समय एक छोटी सी लापरवाही भी आपको आर्थिक मुसीबत में डाल सकती है; लुटेरों की बारीक नजर, जिसकी भनक आपको भी नही
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिला के बिरौल में इन दिनों बैंकों या एटीएम से बड़ी रकम निकालने वाले जमाकर्ता संगठित अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट बन रहे हैं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको न केवल आर्थिक रूप से कंगाल कर सकती है, बल्कि सदमे में भी डाल सकती है। दरभंगा पुलिस और सुरक्षा विशेषज्ञ लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि रुपए निकालने के दौरान अपराधी बेहद करीब से आप पर नज़र रख रहे होते हैं—ठीक वैसे ही जैसे किसी शिकारी की अपने शिकार पर होती है।
अपराधियों का एक नया पैटर्न सामने आया है जिसमें वे बैंक परिसर या एटीएम के पास ही घात लगाकर बैठते हैं। उनका मुख्य लक्ष्य उन लोगों पर नजर रखना होता है, जो बड़ी राशि निकाल रहे होते हैं।
अपराधी बैंक के अंदर या बाहर खड़े होकर देखते हैं कि कौन व्यक्ति कितनी बड़ी राशि गिन रहा है या बैग में रख रहा है। जैसे ही आप बैंक या एटीएम से बाहर निकलते हैं, एक या दो अपराधी आपका पीछा करना शुरू कर देते हैं, ऐसे अपराधी अक्सर अपाची बाइक का उपयोग करते हैं।
भीड़भाड़ वाली जगह पर वे जानबूझकर आपके वाहन के टायर में पंचर कर सकते हैं, या पैसे गिर जाने का झूठा नाटक कर आपका ध्यान भटकाते हैं। जैसे ही आपका ध्यान भटकता है, दूसरा अपराधी मौका देखकर रुपयों से भरे बैग या थैले पर झपट्टा मारकर फरार हो जाता है। |
आपकी सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी, इन बातों का रखें विशेष ध्यान–आर्थिक नुकसान से बचने के लिए, जमाकर्ताओं को अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा।
अकेले निकासी से बचें–यदि आप बड़ी राशि (मान लीजिए ₹50,000 से अधिक) निकाल रहे हैं, तो अपने साथ किसी भरोसेमंद व्यक्ति को ज़रूर ले जाएं। बैंक में गोपनीयता– कैश काउंटर पर या बैंक के अंदर कभी भी जोर से अपनी निकाली गई राशि का खुलासा न करें। पैसों को गिनने के बाद तुरंत सुरक्षित और गोपनीय तरीके से अपने बैग में रखें।
बैंक से निकलने के तुरंत बाद अनावश्यक रूप से कहीं भी न रुकें। सीधे और सुरक्षित रास्ते से अपने गंतव्य तक जाएं। यदि कोई पीछा करता हुआ प्रतीत हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या भीड़भाड़ वाली जगह की ओर मुड़ जाएं।
यदि अचानक कोई अंजान व्यक्ति यह कहकर आपका ध्यान भंग करे कि आपके टायर में पंचर है या आपके पैसे गिर गए हैं, तो सतर्क हो जाएं! गाड़ी को तुरंत सुरक्षित जगह पर रोकें और उतरने से पहले अपने पैसों को संभाल लें।
बैंक कर्मियों को बताएं– यदि आपको बैंक के अंदर या बाहर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत बैंक के सुरक्षा गार्ड या मैनेजर को सूचित करें।
बैग को लॉक करें: रुपए रखने वाले बैग को वाहन में ऐसी जगह रखें, जहां आसानी से न पहुंचा जा सके
“यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधी अब इतने बेखौफ हो गए हैं। हमारी अपील है कि जनता सतर्कता बरते। यदि आपके साथ कोई ऐसी घटना होती है या आपको कोई संदिग्ध गतिविधि नज़र आती है, तो बिना देर किए आपातकालीन नंबर पुलिस/हेल्पलाइन पर कॉल करें।