महिला एवं बाल सुरक्षा विषयक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल सुरक्षा विषयक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल सुरक्षा विषयक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज 12 दिसम्बर 2025 को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों से संबंधित सुरक्षा, अधिकार एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनों, सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में व्यापक जागरूकता प्रदान करना था।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों को निम्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई
• बच्चों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO)
• दहेज प्रतिषेध अधिनियम
• घरेलू हिंसा अधिनियम
• महिला एवं बच्चियों की सुरक्षा से संबंधित प्रमुख प्रावधान
• बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
• महिला हेल्पलाइन 181
• चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
• आपातकालीन हेल्पलाइन 112
प्रतिभागियों को कानूनी उपायों, उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में व्यवहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित विशेषज्ञों ने छात्रों को सुरक्षा उपायों, सहायता सेवाओं तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम विद्यालय में महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।जिला एवं सत्र न्यायाधीश दरभंगा,
डीएलएसए सचिव आरती कुमारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) दरभंगा चांदनी सिंह,
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी दरभंगा ने जनता दरबार में सुनीं 35 से अधिक शिकायतें, कई मामलों का तुरंत किया समाधान
बैंक से रुपए निकालने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, एक चूक… और लाखों स्वाहा, निकासी करते समय एक छोटी सी लापरवाही भी आपको आर्थिक मुसीबत में डाल सकती है; लुटेरों की बारीक नजर, जिसकी भनक आपको भी नही