दरभंगा एसएसपी ने सभी थानों के अनुसंधानकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक, SC/ST मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज सभी थानों के अनुसंधानकर्ता एवं थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में किया गया।

बैठक के दौरान एसएसपी ने थानावार पूर्व से लंबित सभी SC/ST कांडों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही SC/ST से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु समय-सीमा निर्धारित करते हुए निर्देश दिए।

एसएसपी ने उपस्थित थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं को सक्रिय रहकर लंबित सभी प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन, कानूनी प्रावधानों के अनुपालन, तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने, अनुसंधान की गति बढ़ाने तथा गुणवत्ता सुधारने पर भी विशेष जोर दिया गया।