जिलाधिकारी दरभंगा ने जनता दरबार में सुनीं 35 से अधिक शिकायतें, कई मामलों का तुरंत किया समाधान
जिलाधिकारी दरभंगा ने जनता दरबार में सुनीं 35 से अधिक शिकायतें, कई मामलों का तुरंत किया समाधान
जिलाधिकारी दरभंगा ने जनता दरबार में सुनीं 35 से अधिक शिकायतें, कई मामलों का तुरंत किया समाधान
दस्तक7मीडिया ,दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया तथा शेष आवेदनों के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निष्पादन का निर्देश दिया।
आज के जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर निगम, ऊर्जा विभाग, मनरेगा एवं जीविका सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 35 से अधिक आवेदन आए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में गंभीरता, पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।