तकनीकी विभागों के विकास कार्यों की डीएम ने की व्यापक समीक्षा,

लंबित योजनाओं को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी तकनीकी विभागों की प्रगति और लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

सभी प्रमुख तकनीकी विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा

समीक्षा में निम्न विभागों के कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई
• ग्रामीण कार्य विभाग (बिरौल/बेनीपुर/दरभंगा-1/दरभंगा-2)
• स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन
• बिहार राज्य पुल निर्माण निगम
• भवन निर्माण विभाग
• ब्रांबन (BRPNN)
• लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
• पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल
• बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम
• लघु सिंचाई विभाग
• नगर विकास—बुडको
• जिला स्वास्थ्य समिति
• बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम
• जिला शिक्षा कार्यालय
• पथ निर्माण विभाग (बेनीपुर/दरभंगा)
• जिला कल्याण विभाग

डीएम का कड़ा निर्देश — समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता नहीं

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित निर्माण एवं विकास कार्य समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे होने चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में समस्या आने पर विभाग तत्काल पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराएं।समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

कुशेश्वरस्थान–फूलतोड़ा सड़क की खराब स्थिति पर चिंता

डीएम ने बताया कि इस मार्ग की खराब हालत को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
• सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि सड़क को एक सप्ताह के भीतर मोटरेबल बना दिया जाएगा।
• डीएम ने पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता को सड़क सुधार कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
• विभाग ने बताया कि सतीघाट मार्ग को मोटरेबल बना दिया गया है।

भवन निर्माण एवं अन्य परियोजनाओं की स्थिति

• बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने बताया कि फेकला में भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करा दी गई है और कार्य शीघ्र आरंभ होगा।
• भवन निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि बेनीपुर प्रखंड परिसर में नए प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि उपलब्धता या किसी प्रकार की बाधा होने पर संबंधित विभाग तुरंत लिखित सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

डीएम का जोर ,विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करें

अधिकारियों से कहा गया कि
• प्रत्येक विकास परियोजना में तेजी लाई जाए।
• गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
• समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।