डीएम–एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण, वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश
डीएम–एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण, वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश
डीएम–एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण, वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी ने आज वन स्टॉप सेंटर, दरभंगा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र की सभी सुविधाओं, सेवा प्रक्रियाओं, सुरक्षा व्यवस्था और केस मैनेजमेंट प्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।
वन स्टॉप सेंटर, जो मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित है, हिंसा, उत्पीड़न और संकट की स्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत और त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यरत है। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने स्पष्ट कहा कि केंद्र का संचालन भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुसार होना अनिवार्य है, ताकि हर पीड़िता को सुरक्षित, त्वरित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण में कुछ सुविधाएँ संतोषजनक पाई गईं, जबकि कुछ बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता चिह्नित की गई।
डीएम और एसएसपी ने निर्देश दिए कि—
• केस मैनेजमेंट प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जाए
• सभी मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो
• वन स्टॉप सेंटर में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए
• भवन निर्माण में पाई गई कमियों को कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल तत्काल दूर करें
• केंद्र में आने वाली प्रत्येक पीड़िता को उपलब्ध सभी सेवाएँ अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएँ
निरीक्षण के समय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) चांदनी सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, जिला समन्वयक ऋषि कुमार, केंद्र प्रशासक आजमतुन निशा सहित वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मी उपस्थित थे।