लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक।जिलाधिकारी ने गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने का दिया सख्त निर्देश
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक।जिलाधिकारी ने गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने का दिया सख्त निर्देश
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक।जिलाधिकारी ने गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने का दिया सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
समाहरणालय स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन (PHED) विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति, तकनीकी बाधाओं और समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी लंबित योजनाओं को समयसीमा के भीतर और सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
661 स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा
जिले में कुल 661 योजनाओं की स्वीकृति के बाद निविदा प्रक्रिया और संवेदक चयन पूरा हो चुका है। डीएम ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तकनीकी समस्याओं पर कड़ी निगरानी
बैठक में बोरिंग फेल, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने, सड़क निर्माण के कारण जलापूर्ति बाधित होने, जल मीनार से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
डीएम ने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में यदि किसी गांव में पेयजल संकट उत्पन्न होता है तो कनीय अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
चापाकल योजनाओं की स्थिति
वित्तीय वर्ष में स्वीकृत चापाकल योजनाओं की समीक्षा में बताया गया कि—
• कई योजनाओं पर कार्य पूर्ण
• कुछ प्रगति पर
• कुछ निविदा प्रक्रिया में हैं
मार्च 2025 से अब तक 3218 चापाकल की मरम्मत कराई जा चुकी है।
“हर घर नल का जल” योजना की समीक्षा
नल-जल योजना में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया
• सभी कनीय अभियंता एवं संवेदक प्रतिदिन कम से कम एक पंचायत का निरीक्षण करें
• पम्प ऑपरेटरों के साथ नियमित बैठक हो
• प्रत्येक पंचायत एवं गांव का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए
• निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पंचायत-वार सुपरविजन अनिवार्य
कर्मी संख्या बढ़ाने के निर्देश
संवेदकों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पंचायत में पर्याप्त संख्या में कर्मी प्रतिनियुक्त करें, ताकि पानी की आपूर्ति बाधित न हो।
समन्वय एवं विधिक कार्रवाई के संकेत
डीएम ने कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि
किसी भी समस्या पर तत्काल बीडीओ एवं सीओ से समन्वय स्थापित करें
यदि कोई व्यक्ति कार्य में बाधा पहुँचाता है, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें
गर्मी से पूर्व तैयारियां तेज करने का आदेश
जिलाधिकारी ने सभी अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे अभी से सभी योजनाओं को तेज गति से पूरा करें, ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या का सामना जनता को न करना पड़े।
PHED को यह भी निर्देश दिया गया कि रिचार्ज की कमी के कारण नल-जल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएँ।
बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, PHED के कनीय एवं सहायक अभियंता, संवेदक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।