मनीगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोपालपुर में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

मनीगाछी थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित एक गाछी से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का बड़ा ठिकाना ध्वस्त किया। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब व सामान जब्त किया गया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जप्त सामान

• 25 लीटर तैयार शराब
• 40 लीटर स्प्रिट
• खाली शराब की बड़ी संख्या में बोतलें
• Mc Dowell’s, Blue Imperial और Royal Stag के लेबल व ढक्कन
• अन्य शराब निर्माण से जुड़ी सामग्री

इन सामग्रियों से बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब का डुप्लीकेट तैयार कर बेचा जा रहा था।

फरार आरोपी

कार्रवाई के दौरान तीनों कारोबारी मौके से फरार हो गए—
1. केशव यादव, पिता– स्व. शिवकुमार यादव
2. अभिषेक यादव, पिता– स्व. शिवकुमार यादव
3. वरुण यादव, पिता– शैलेन्द्र यादव
(सभी ग्राम गोपालपुर, थाना मनीगाछी)

इलाके में चर्चा का विषय

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की तत्परता से की गई इस सफल कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।