ठंड बढ़ी…चोर सक्रिय! जिले में चोरी की वारदातें तेज, सतर्कता ही बनेगी आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा।
ठंड बढ़ी…चोर सक्रिय! जिले में चोरी की वारदातें तेज, सतर्कता ही बनेगी आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा।
ठंड बढ़ी…चोर सक्रिय! जिले में चोरी की वारदातें तेज, सतर्कता ही बनेगी आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार इज़ाफा देखा जा रहा है। ऐसे हालात में आमजन को भी सजग रहने की सख़्त जरूरत है। कहावत है “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” ,और यही बात पूरी तरह चरितार्थ होती दिख रही है बंद पड़े घरों पर, जो चोरों के आसान निशाने बन रहे हैं।
समारोह चाहे शादी हो, जनेऊ, मुंडन या कोई और कार्यक्रम में जाते समय लोग अक्सर घर को पूरी तरह बंद कर देते हैं। यही लापरवाही कई बार घर को चोरों के लिए खुला निमंत्रण साबित हो जाती है। बेहतर है कि घर में कम से कम एक सदस्य को अवश्य छोड़कर जाएँ, वरना सुबह होते-होते चोरी की सूचना सुर्खियों में बदल जाती है।
चोरी के बाद पहली सूचना पुलिस को दी जाती है। अगर घर या आसपास CCTV कैमरे लगे हों, तो जांच में बड़ी मदद मिलती है। लेकिन कई चोर इतने शातिर होते हैं कि कैमरों से बचते हुए वारदात को अंजाम दे देते हैं। पुलिस उन्नत तरीकों से अनुसंधान करती है, पर चोरी गया सामान या नकदी मिल पाए, यह कोई नहीं कह सकता। और यदि मिलता भी है, तो सामान वापस पाने के लिए न्यायालय की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
ताज़ा घटनाओं ने पुलिस को भी हलचल में डाल रखा है।
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक ही रात में चार घरों में चोरी हुई।वहीं बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया मोहल्ले में पूर्व मेयर अजय पासवान के घर को निशाना बनाया गया।
जैसे-जैसे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे चोरी की घटनाओं में भी इजाफा होने का अनुमान है। पुलिस द्वारा रात में गश्ती तो की जाती है, लेकिन वाहनों व चालकों की कमी, संसाधनों का अभाव, तथा मुख्यालय द्वारा निजी चालकों के उपयोग पर रोक जैसी व्यवस्थागत मुश्किलें गश्ती को सीमित कर रही हैं।
इन परिस्थितियों में पुलिस भी चुनौतियों से घिरी है और ऐसे में आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा बन सकती है।