174वां एटीएस नियमित प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ,
CID ने अत्याधुनिक तकनीकों से लैस शुरू किया नया प्रशिक्षण कार्यक्रम।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा आयोजित 174वाँ ए०टी०एस० नियमित प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ आज 11 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग पारसनाथ सहित विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागी अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों पर आधारित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रमुख घटक इस प्रकार हैं
प्रशिक्षण के प्रमुख विषय
डिजिटल फॉरेंसिक – डिजिटल उपकरणों से साक्ष्य संग्रह, संरक्षा व विश्लेषण।
मोबाइल डेटा विश्लेषण – मोबाइल आधारित क्राइम इन्वेस्टिगेशन तकनीक।
क्राइम सीन फोटोग्राफी – वैज्ञानिक तरीकों से घटनास्थल का दस्तावेजीकरण।
OSINT टूल्स – ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस के आधुनिक टूल्स का उपयोग।
CCTNS – क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में दक्षता।
NAFIS – नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम का प्रशिक्षण।
e-Sakshya – डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित प्रबंधन की तकनीक।
