जाले थाना में नगर पुलिस अधीक्षक ने की विस्तृत अनुसंधान समीक्षा बैठक,दिये कई निर्देश 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने जाले थाना में महत्वपूर्ण अनुसंधान समीक्षा बैठक की। बैठक में थाना के लंबित सभी कांडों की बारीकी से समीक्षा की गई। इस दौरान जाले थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी और अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

मुख्य निर्देश एवं समीक्षा बिंदु
• माननीय न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश।
• प्रत्येक अनुसंधानकर्ता को गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश।
• सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिक अद्यतन रखने पर विशेष जोर।
• माह में निष्पादित किए जाने वाले कांडों की पहचान कर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश।
• थाना क्षेत्र में दर्ज सभी प्रतिवेदित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।
• सभी पंजी एवं अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश।
• थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने के आदेश, ताकि आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।