राजस्व से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा बैठक,जिलाधिकारी ने 31 दिसंबर 2025 तक लंबित सभी मामलों के अनिवार्य निष्पादन का दिया निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, लगान वसूली, लंबित दाखिल-खारिज आवेदन, भूमि विवाद निष्पादन, भू-समाधान पोर्टल, अपर समाहर्ता न्यायालय के प्रकरण तथा आंतरिक संसाधन संग्रहण समेत सभी प्रमुख बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

31 दिसंबर 2025 तक सभी लंबित राजस्व मामलों का अनिवार्य निपटारा

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का पुराना लंबित आवेदन 31 दिसंबर के बाद नहीं रहना चाहिए।

 नए आवेदनों का 7 दिनों के अंदर निष्पादन

उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि
• नए आवेदनों का 7 दिनों में त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।
• डीसीएलआर द्वारा सतत अनुश्रवण किया जाए।

परिमार्जन से संबंधित कोई आवेदन लंबित न रहे

जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के लॉगिन में परिमार्जन से जुड़े सभी आवेदन समय पर निष्पादित हों।डीसीएलआर को सभी बेंक आवेदनों की जांच करने के निर्देश दिए गए।अभियान बसेरा-2 के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निपटारा हो।

पोर्टल पर दर्ज आवेदनों का दैनिक परीक्षण

अंचलाधिकारियों को निर्देश

पोर्टल पर उपलब्ध आवेदनों की प्रतिदिन जांच कर समय पर समाधान करें।

अमीनों द्वारा प्रतिदिन दो मापी अनिवार्य

• ई-मापी प्रणाली में लंबित कार्यों के समाधान हेतु आवश्यकतानुसार अमीनों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

अंचलों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि
• अपर समाहर्ता (राजस्व) एवं डीसीएलआर सभी अंचलों का विस्तृत निरीक्षण करें।

हल्का वाइज कैंप का आयोजन

राजस्व संग्रहण में तेजी लाने एवं जनता की समस्याओं का ऑन- स्पॉट समाधान सुनिश्चित करने हेतु
• सभी हल्कों में विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश।

जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने कहा कि“सभी राजस्व मामलों में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आम जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें।”

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर  संजीत कुमार, बिरौल एवं बेनीपुर के वरीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, कर्मचारी एवं अमीन उपस्थित थे।