सिंहवाड़ा में चोरो का आतंक एक ही रात कलिगांव में चार घरों से लाखों के आभूषण व कपङे की चोरी
सिंहवाड़ा में चोरो का आतंक एक ही रात कलिगांव में चार घरों से लाखों के आभूषण व कपङे की चोरी
सिंहवाड़ा में चोरो का आतंक ;एक ही रात कलिगांव में चार घरों से लाखों के आभूषण व कपङे की चोरी
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिगांव में बुधवार की रात चार घरों में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे लाखों रुपये के सोना चांदी आभूषण व घरेलू सामान पर बदमाशों ने हाथ साफ़ कर दिया है।घटना की सूचना पर डीएसपी एसके सुमन, थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात बदमाशों दिवाकर झा, हर बल्लभ झा चंद्रभूषण झा उर्फ विनय एवं मोसमात सुशीला देवी के घरों को निशाना बनाया है। गोदरेज एवं बक्से का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृह स्वामी दिवाकर झा ने बताया कि सात भर सोना एवं तेतीस भर चांदी के जेवरात की चोरी हुई है। घर के दरवाजे का हैंडल लगाकर घटना को अंजाम दिया। हर बल्लभ झा ने बताया है कि रात्री के समय लगभग दो बजे कमरे का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया है। स्व. पत्नी माया देवी का गहना जेवर की चोरी कर ली। जिस कर घर में सोए थे वहां उसका हैंडल बाहर से लगा दिया। स्वर्गीय सुरेश झा की पत्नी सुशीला देवी ने बताया है कि घर मे सुप्त अवस्था में बदमाश ने रूम को बाहर से बंद कर दिया है। किमती साडी चोरी किया है। चंद्रभूषण झा उर्फ विनय झा ने बताया कि गोदरेज को काट कर लगभग छह लाख के जेवरात एवं सामानो की चोरी किया है।थानाध्यक्ष ने बताया मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा